Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में होगा कैबिनेट का विस्तार! इधर विधायकों की बढ़ गई रफ्तार, नाप रहे हैं देहरादून से दिल्ली – Uttarakhand

Cabinet will be expanded in Uttarakhand! Here the speed of MLAs has increased, they are travelling from Dehradun to Delhiइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी अब एक नया चुनावी पासा फेंकने जा रही है, जो कि कैबिनेट विस्तार का है. इस कैबिनेट विस्तार के जरिए जातीगत गणित के साथ-साथ क्षेत्रीय राजनीति को साधने की कोशिश की जा रही है. धामी सरकार में एक बार फिर से कैबिनेट विस्तार को लेकर जैचे ही चर्चाओं का सिलसिला शुरू हुआ है, वैसे ही दिल्ली-देहारदून एक हो गया है. मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो चुका है.उत्तराखंड सरकार में एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं चल रही है. वहीं रुड़की से तीन बार के विधायक प्रदीप बत्रा का नाम भी मंत्री पद चर्चाओं में चल रहा है. विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि ये संगठन का निर्णय है, लेकिन जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसे बखूबी तरीके से निभाउंगा. क्योंकि हरिद्वार जिला महत्वपूर्ण है, इसलिए जनता की मांग है कि जिले से भी मंत्रीमंडल में शामिल किया जाना चाहिए. कैबिनेट विस्तार की अटकलों से सूबे में सियासी हलचल बढ़ गई है. बीजेपी के विधायक देहरादून से दिल्ली तक की दौड़ लगाने में जुट गए हैं. इसी कड़ी में विधायक अरविंद पांडेय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. वहीं विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी मुलाकात की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

दून की स्मृतियां : पहला अध्याय ने दिखाई घाटी की समृद्ध विरासत की तस्वीर –

देहरादून, । दून घाटी के इतिहास, पुरातत्व, सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और प्राकृतिक भू-दृश्य को…

13 minutes ago

बालावाला क्षेत्र में सिंचाई एवं जनसमस्याओं पर जिलाधिकारी के कड़े निर्देश

नहर की सफाई में लापरवाही पर सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण तलब, जलापूर्ति रोस्टर के अनुसार…

21 minutes ago

तीज के रंग में रंगी पुलिस लाइन, लोकगीतों और चूड़ियों की खनक से गूंजा परिसर –

देहरादून। हरियाली तीज के उल्लास और उमंग से  पुलिस लाइन देहरादून का माहौल पूरी तरह…

34 minutes ago

चीनी के बढ़ते दामों के विरोध में शिवसेना ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला –

देहरादून। देश में लगातार बढ़ रहे चीनी के दामों के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना…

52 minutes ago

रामनगर में पांच दिवसीय सरस मेला-2026 का शुभारंभ, महिला समूहों के उत्पाद बने आकर्षण

नैनीताल:  जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का शुक्रवार को रामनगर डिग्री कॉलेज मैदान में विधिवत शुभारंभ…

1 hour ago