मसूरी में पर्यटन सीजन का पहला बवाल, माल रोड बैरियर पर गालीगलौच और मारपीट – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में रविवार देर शाम माल रोड बैरियर पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब दिल्ली से आए एक पर्यटक ने प्रतिबंधित समय में माल रोड के अंदर वाहन ले जाने की जिद पकड़ ली। विवाद इतना बढ़ गया कि पर्यटक दंपती और स्थानीय लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वही दंपतियों के बीच जमकर गालीगलौच और लात घूसे चले। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मषक्कत के बाद दोनो को अलग किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दिल्ली से आया पर्यटक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ माल रोड बैरियर पर पहुंचा था। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उसे बताया कि प्रतिबंधित समय में माल रोड पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद है और वाहन को पार्किंग में खड़ा कर पैदल जाना होगा। लेकिन पर्यटक वाहन अंदर ले जाने की जिद पर अड़ गया। बताया जा रहा है कि पर्यटक ने बैरियर के पास ही वाहन खड़ा कर दिया और करीब साढ़े पांच घंटे तक वहीं बैठा रहा।जिससे सडक पर लम्बा जाम लग गया। देर शाम कुछ स्थानीय लोग वहां पहुंचे और सड़क से वाहन हटाने का अनुरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि पर्यटक और उसकी पत्नी वाहन से उतरकर स्थानीय व्यक्ति पर चप्पलों से हमला करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। वहीं महिलाओं के बीच भी धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई। घटना के दौरान माल रोड बैरियर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। बाद में पुलिस दोनों पक्षों को मसूरी कोतवाली ले गई, जहां देर रात तक एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर बहस चलती रही।
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित समय में नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार मामले में पब्लिक न्यूसेन्स फैलाने और कानून व्यवस्था बाधित करने के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पर्यटन सीजन में बढ़ती अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि माल रोड पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

23 minutes ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

31 minutes ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

34 minutes ago

Traffic congestion on Mussoorie Civil Hospital route poses threat to patients’ lives

By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…

45 minutes ago

HNBGU VC plants saplings at Kedarnath Dham, urges tourists to protect environment

By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…

56 minutes ago

Dr Ambedkar Chair, Doon Varsity, & VCSGUUHF organise seminar

Dr Ambedkar’s vision for Agriculture, Land Reforms, and Rural Development discussed By OUR STAFF REPORTER…

1 hour ago