प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने फांसी लगाकर दी जान,
देहरादून,। राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र स्थित सेवलाकला चन्द्रबनी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही 23 वर्षीय युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार रिया मल्ल (23) पुत्री राजेश मल्ल, निवासी टी.वी. राणा चौक, सेवलाकला चन्द्रबनी, पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। रविवार रात वह रोजाना की तरह अपने कमरे में पढ़ाई करने के लिए गई थी। सोमवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। रिया फंदे से लटकी हुई मिली।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाने के साथ ही पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। परिजनों के आग्रह पर प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
प्रारंभिक जांच के दौरान कमरे से एक संक्षिप्त सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें युवती ने भावुक शब्दों में सिर्फ “लव यू मम्मी-पापा” लिखा है। इस नोट ने परिजनों को और अधिक व्यथित कर दिया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों पर कोई निष्कर्ष निकाला जा सकेगा।
इस दुखद घटना ने एक बार फिर युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव और भावनात्मक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित किया है। मृतका के असमय निधन से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं।
देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…
देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…
1.108 किलो चरस के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने…
बीमारी के इलाज में मदद का झांसा देकर खुलवाए बैंक खाते, साइबर ठगी में किया…
Nainital: दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या! पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार | Nainital…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun The Uttarakhand government has decided to provide five per cent…