उत्‍तराखंड सरकार को महिलाओं की चेतावनी! कहा- ‘हाईवे पर शराब का बार खोला तो पंचायत चुनावों का करेंगी बहिष्कार’ – Uttarakhand

Women's warning to Uttarakhand government! Said- 'If a liquor bar is opened on the highway, we will boycott panchayat elections'

Women's warning to Uttarakhand government! Said- 'If a liquor bar is opened on the highway, we will boycott panchayat elections'Women's warning to Uttarakhand government! Said- 'If a liquor bar is opened on the highway, we will boycott panchayat elections'Women’s warning to Uttarakhand government! Said- ‘If a liquor bar is opened on the highway, we will boycott panchayat elections’इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)गरुड़ । बैजनाथ-ग्वालदम हाईवे में शराब का बार खोले जाने की सुगबुगाहट से ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि पानी के कनेक्शन के नाम पर खाली कागज में धोखे से उनसे हस्ताक्षर कराए गए। यह ग्रामीणों के साथ छल है। वह किसी भी हाल में बीयर बार खुलने नहीं देंगे। यदि जोर जबर्दस्ती की गई तो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।शुक्रवार को रावतकोट-झालामाली-मेलाडुंगरी के महिलाएं तहसील कार्यालय धमके। वहां जमकर प्रदर्शन किया। कहा कि जिस स्थान पर बार खोलने की तैयारी की जा रही है। वह प्रसिद्ध कोट भ्रामरी मंदिर के रास्ते में है। कोट भ्रामरी मंदिर जन-जन की आस्था का प्रतीक है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे आते-जाते हैं। यहीं पर हनुमान मंदिर है। निकट ही हैलीपेड भी स्थित है।बार खुलने से बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। युवा नशे की गिरफ्त में आ जाएंगे। इसके आसपास पांच 100 परिवारों की 2200 की आबादी कृषि कार्य करती है। महिलाओं का खेतों में जाना मुश्किल हो जाएगा। गांव की शांति भंग हो जाएगी।इस अवसर पर दीपा देवी, गंगा देवी, माया देवी, चंपा देवी, गीता देवी, भावना देवी, ललिता देवी, पुष्पा देवी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा, दिग्विजय फर्सवाण आदि उपस्थित थे। उन्होंने तहसीलदार निशा रानी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks