देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता ने मुलाकात के दाैरान कुछ बातें उनके समक्ष रखी हैं जिस पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। सरकार के स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय के लिए कानूनी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
जिला देहरादून के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद बृहस्पतिवार को मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहन व बेटी की हत्या का मामला संवेदनशील है। माता-पिता को सबसे ज्यादा कष्ट हुआ है कि उनकी बेटी गई है। पहले से ही मेरा मानना था कि अंकिता के माता-पिता जिस भी जांच के लिए कहें, सरकार उसके लिए तैयार है।
राजनीति करने वालों को प्रदेश की जनता से माफी मांगेमुलाकात के दौरान माता-पिता ने कुछ बातें बताई हैं। उनकी बातों पर सरकार जल्द ही निर्णय लेगी। सीएम ने कहा कि अंकिता की माैत पर राजनीति करने वालों को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए जिन्होंने एक ऑडियो के वायरल होने पर अपनी जिम्मेदारी का भाव नहीं दिखाया। राजनीतिक लाभ के लिए प्रदेश में अस्थिरता का माहौल पैदा करने के साथ ही लोगों को भड़काने का प्रयास किया। ऐसा करने वाले लोगों को जनता देख रही है।
एक और ऑडियो वायरल हुआ है। उसके बारे में विपक्ष को कहना चाहिए और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। सीएम ने कहा, कानूनी कार्रवाई चलती रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आया है। इसके बाद के घटनाक्रम पर प्रदेश में एसआईटी भी मामले की जांच कर रही है। अंकिता के माता-पिता ने जो बातें कहीं, उन पर निर्णय लेने के लिए कानूनी राय ली जा रही है। जल्द ही सरकार इस पर निर्णय लेगी।
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…