ऋषिकेश/देहरादून, चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारम्भ ऋषिकेश से हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारों धामों के लिए जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का स्थलीय निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था, साधना और आत्मिक ऊर्जा का संगम है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का लक्ष्य यात्रा को सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य बनाना है।
उन्होंने कहा कि “मां गंगा के आशीर्वाद से यह यात्रा हर वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है और सरकार हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध है।”
ग्रीन और स्वच्छ यात्रा पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों और यात्रा मार्गों पर स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में इस वर्ष ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत यात्रा मार्गों पर नियमित सफाई, वाहनों में डस्टबिन अनिवार्य और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
इन्फ्रास्ट्रक्चर से यात्रा होगी और आसान
मुख्यमंत्री ने बताया कि हाल ही में शुरू हुए दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर से यात्रा तेज और सुविधाजनक हुई है। इसके अलावा केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य तेजी से जारी है, जबकि गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब में भी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत यात्रा मार्गों को बेहतर बनाया गया है और गौरीकुंड-केदारनाथ व गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे परियोजनाएं भी प्रगति पर हैं।
स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर फोकस
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा और स्वास्थ्य के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो चुका है, जबकि बद्रीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक शुरू हो जाएगा।
वहीं, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा संवेदनशील स्थानों पर शटल सेवा, हेल्पलाइन नंबर और एलईडी सूचना प्रणाली की व्यवस्था की गई है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार को मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, हेमकुंड गुरुद्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत बिंद्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
चारधाम यात्रा के प्रमुख बिंदु
सुगम और सुरक्षित यात्रा पर सरकार का विशेष फोकस
ग्रीन यात्रा और प्लास्टिक मुक्त धाम का लक्ष्य
बेहतर सड़क, स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…