Categories: hindiUttarakhand

दुल्हन के पास जाकर दूल्हे ने की ऐसी गंदी बात, हरिद्वार में शादी से पहले ही टूट गया रिश्ता – Uttarakhand

The groom went to the bride and said such a dirty thing that the relationship broke before marriage in Haridwarइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: शादियां का सीजन आजकल चल रहा है तो दूसरी ओर शादी को लेकर तैयारियां भी पूरी जोरों पर भी चल रहीं हैं। दूल्हा और दुल्हन के पक्ष के लोग शादी की शॉपिंग करने में भी बिजी हैं। इसी के बीच हरिद्वार से एक बहुत ही ज्यादा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी से ठीक पहले दूल्हे ने दुल्हन को ऐसी गंदी बात बोल दी कि शादी ही टूट गई है।दोनों के बीच तकरार का मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की एक लड़की से सगाई के बाद दहेज की मांग करने के बाद रिश्ता टूट गया। आरोप है कि युवक ने यहां आकर लड़की से शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुसार, रानीपुर की रहने वाली एक युवती ने शिकायत कर बताया कि उसकी सगाई 19 नवंबर 2024 को विचित्र शिवा निवासी जाटव नगर, थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर से हुई थी। आरोप है कि होली के दौरान युवक युवती के घर आया और शादी का हवाला देते हुए जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।विरोध करने पर उसने दबाव बनाया और बाद में रायवाला में अपने चाचा के घर भी ले गया। युवती ने आरोप लगाया कि होली के कुछ दिन बाद युवक ने फोन पर दहेज में कार और नकदी की मांग की। जब युवती ने इनकार किया तो युवक ने भद्दी टिप्पणी कर रिश्ता तोड़ दिया।आरोप है कि जब उसके पिता ने युवक के परिवार से संपर्क किया तो युवक की मां सीता, पिता अमर सिंह, बहन सोनिया, जीजा नीटू और भाई विवेक ने उसे अपमानजनक शब्द कहे और रिश्ता समाप्त करने की बात कही। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करजांच शुरू कर दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

8 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

29 minutes ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

39 minutes ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

45 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

51 minutes ago