ICSE (दसवीं) परीक्षा में सौम्या नेगी ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की बनीं टॉपर
ISC (बारहवीं) में आराध्या गैरोला और प्रज्ञा उपाध्याय ने भी 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान किया हासिल
चमोली। The Indian Academy कर्णप्रयाग में ICSE(दसवीं )और ISC (बारहवीं) 2025 के परिणामों में शानदार सफलता। चमोली, 29 अप्रैल – चमोली जिले के प्रतिष्ठित विद्यालय The Indian Academy, Karnaprayag ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है। ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) 2025 के परिणामों में विद्यालय ने 100% सफलता प्राप्त की |
ICSE (दसवीं) परीक्षा में सौम्या नेगी ने 97.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनीं, जबकि ISC (बारहवीं) में आराध्या गैरोला और प्रज्ञा उपाध्याय ने भी 95% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इन दोनों छात्राओं ने चमोली जिले में भी टॉप कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
विद्यालय में इस अवसर को विजयी क्षण के रूप में मनाया गया। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या ने कहा, “हमारे छात्रों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अध्यापकों की मेहनत और माता-पिता के सहयोग का परिणाम है। हम उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं। “The Indian Academy” हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता है। इस परिणाम ने हमारे शिक्षण प्रणाली की मजबूती को सिद्ध किया है।”
विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों को बधाईयां दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस शानदार उपलब्धि ने The Indian Academy को चमोली जिले का शीर्ष प्रदर्शन करने वाला विद्यालय बना दिया है
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…