इन्वेस्टर्स समिट में शुरू हुआ दून का सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण का सफर रहेगा जारी





दून को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा निर्माण कार्य- डीएम
देहरादून। सत्ता के मुख्य केंद्र देहरादून में हाल ही में हुए इन्वेस्टर्स समिट पर कई मुख्य इलाकों की सड़कों और सौंदर्यीकरण की दिशा में तेजी से काम देखने को मिला। अलबत्ता दून के कई अन्य इलाकों की सड़कें समेत अन्य सुधार कार्य होने अभी बाकी हैं। इन सवालों को लेकर नागरिक व विपक्षी दल बाहें चढ़ाए हुए है। इस बीच, डीएम सोनिका का कहना है कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सौंदर्यीकरण के कार्यों में तेजी आई है। सही दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत स्मार्ट सड़कों के कार्यो के साथ- साथ देहरादून की सौंदर्य को बढ़ाने के भी विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। मौजूदा समय में चकराता रोड पर बिंदाल पुल को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से पुल के दोनों तरफ CNC MS CUTTING शीट लगाई गई है। जिस पर बायीं ओर DEHRADUN एवम दायीं ओर UTTARAKAKHAND के साथ साथ संस्कृत में गायत्री मंत्र एवम अन्य श्लोक भी लिखे गए हैं ।साथ ही भव्यता बढ़ाने के लिए वॉल वॉशर लाइट भी लगाई गई हैं।

डीएम सोनिका ने बताया कि देहरादून की अहम ई सी रोड पर बनाये गए फुटपाथ पर बच्चों एवं नागरिकों के लिए झूले, स्मार्ट सेल्फी पॉइंट के अलावा एल आकार की एल.ई.डी. लाइट स्थापित की गई है। स्मार्ट सिटी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने कहा कि देहरादून पर्यटन की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण शहर है। इसलिए शहर को पर्यटकों हेतु आकर्षक एवं देहरादून के जनमानस हेतु सुलभ एवं सुविधाओं से युक्त बनान स्मार्ट सिटी की प्राथमिकता में हैं।

गौरतलब है कि इन्वेस्टर्स समिट में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के मुख्य मार्गों का सौंदर्यीकरण व सड़कों का निर्माण तेजी से देखने को मिला।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

50 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago