बसंत विहार क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का मास्टर माइंड निकला नगर निगम सफाई कर्मचारी, – myuttarakhandnews.com

देहरादून (बसंत विहार) : 21 फरवरी 2025 को अक्षय कपिल पुत्र स्वर्गीय चंद्र किरण कपिल निवासी मकान नंबर 1453 इंदिरानगर वसंत विहार, अपने किसी परिचित की शादी में रुड़की गये थे , जब 24 फरवरी को वह वापस आए तो देखा की चोरो ने उनके घर की खिड़की की ग्रिल व जाली तोड़कर घर के अंदर से सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी कर लिए गए थे।जिस पर उन्होंने बसंत विहार थाने में रिपोर्ट दर्ज करवायी ।
मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं घटनास्थल के आसपास के क्षेत्र का भौतिक निरीक्षण कर घटनास्थल के आसपास लगे 35 सीसीटीवी कैमरो को चेक किया,साथ ही वर्तमान में चोरी, नकबजनी की घटनाओ में जेल से जमानत पर रिहा हुए अभियुक्तों से भी पूछताछ की ।
25 फरवरी 2025 को पुलिस के मुखबिर की सूचना पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को चाय बागान खंडहर से थोड़ा आगे प्राइमरी स्कूल के पास से हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम
1- सूरज साहनी पुत्र सिताई मुखिया निवासी शास्त्रीनगर खाला, थाना वसंत विहार, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष2- अंकित पुत्र स्वर्गीय अमरपाल निवासी शास्त्रीनगर खाला, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 23 वर्षबताया ।दोनो के पास से 02 हैंडबैगो में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी बरामद हुई ।पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वो सब सामान आभूषणों को वसंत विहार क्षेत्र में एक बंद घर से चोरी का हैअंकित द्वारा बताया गया कि वह वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है , दिनांक 21 फरवरी 25 को इंदिरानगर सीबीआई ऑफिस के पीछे पार्क के पास सफाई करने के दौरान उसने वादी को अपने परिजनों के साथ बैग लेकर कहीं बाहर जाते देखा ।
उसने यह बात अपने साथी सूरज साहनी बतायी व चोरी की योजना बनायी , रात को उस बंद घर की खिड़की की ग्रिल और जाली तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
सूरज साहनी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अपराधों में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में मादक पदार्थों की तस्करी व अन्य अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत है।
साथ ही चोरी की शिकायत में बताई गयी राशि से कई गुना अधिक ज्वेलरी व कीमती सामान की बरामदगी की गई है
सूरज साहनी का आपराधिक इतिहास
(1) मु०अ०सँ० – 140/21 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना डालनवाला(2) मु०अ०सँ० – 53/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना क्लेमनटाउन(3) मु०अ०सँ० – 92/ 24 धारा 148/ 150/ 323/ 504/ 506 आईपीसी, थाना बसंत विहार(4) मु०अ०सँ० – 38/ 25 धारा 305(A)/331(4)/317(2) Bns, थाना बसंत विहार

Post Views: 4

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

30 minutes ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

52 minutes ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

2 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

3 hours ago

आवासीय क्षेत्रों में अवैध व्यावसायिक गतिविधियों पर MDDA की कार्रवाई, पांच प्रतिष्ठान सील –

 देहरादून। आवासीय क्षेत्रों में बिना अनुमति व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत…

4 hours ago

दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान –

 देहरादून। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत जिला प्रशासन की ओर से दिव्यांग मतदाताओं…

8 hours ago