Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुड न्यूज सामने आई है। युवाओं को उम्र सीमा में छूट मिल सकती है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीजीपी अभिनव कुमार से पुलिस मुख्यालय में मिला। इस दौरान उन्होंने पुलिस कांस्टेबल भर्ती में उम्र सीमा में छूट देने की मांग। जिस पर डीजीपी ने आयु सीमा बढ़ाने का आश्वासन दिया। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम कंडवाल ने बताया कि डीजीपी ने आश्वासन दिया है कि सरकार और पुलिस बेरोजगारों के साथ है और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही भर्ती के फॉर्म निकल गए हों, लेकिन आयु सीमा बढ़ाने की कार्रवाई गतिमान हैं और जल्द ही फार्म भरने से वंचित रह रहे प्रदेश के बेरोजगारों को फार्म भरने की छूट दी जाएगी।उन्होंने कहा कि डीजीपी अभिनव कुमार से वार्तालाप सकारात्मक रही। प्रदेशभर के युवा डीजीपी अभिनव कुमार की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं। उन्होंने मांग की है कि यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाए, क्योंकि यूपी में तीन साल बाद भर्ती आई तो वहां तीन साल बढ़ाई गई। जबकि उत्तराखंड में आठ साल बाद भर्ती आई तो पांच साल की छूट युवाओं को मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाता है तो आने वाले दिनों में पूरे उत्तराखंड में रैलियां और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने 2000 कांस्टेबल की भर्ती में महिलाओं की एक भी सीट नहीं होने की जानकारी भी संघ ने डीजीपी को दी, जिसको लेकर जल्द फैसला होने की उम्मीद है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…