मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी की बैठक, प्रोजेक्ट को आकर्षक नाम देने और स्थानीय संस्कृति से जोड़ने के दिए निर्देश

टिहरी झील बनेगी ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन, ग्रीन एनर्जी और पारंपरिक गांव होंगे खास आकर्षण
देहरादून। उत्तराखंड की टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में शुक्रवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में टिहरी लेक प्रोजेक्ट को ग्रीन एनर्जी आधारित मॉडल डेस्टिनेशन बनाने, स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने और परियोजना को आकर्षक पहचान देने पर जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि टिहरी लेक परियोजना में अधिकतम नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग किया जाए। एसटीपी को सोलर ऊर्जा से संचालित करने की संभावनाएं तलाशने और पूरे प्रोजेक्ट को पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने पर विशेष बल दिया गया।बैठक में टिहरी झील के आसपास के गांवों को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और विरासत से जोड़ते हुए ‘ट्रेडिशनल विलेज’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया। इन गांवों को स्थानीय लोगों की आजीविका से जोड़ने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने की योजना भी तैयार की जाएगी।
मुख्य सचिव ने परियोजना की सभी परिसंपत्तियों के संचालन एवं रखरखाव के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा आय सृजन के मॉडल विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही, झील में बोटिंग और जेटी संचालन के लिए वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर क्षमता का आकलन कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
उन्होंने टिहरी क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए एक आधुनिक संग्रहालय विकसित करने का सुझाव भी दिया, जिसमें पुरानी टिहरी रियासत का इतिहास, लोक संस्कृति और डूबी हुई पुरानी टिहरी का 3डी मॉडल शामिल किया जाएगा।
बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. वी. षणमुगम, धीराज सिंह गर्ब्याल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

36 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

58 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago