Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में तेजी से गिर रहा पारा, स्कूलों की छुट्टी घोषित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई – Uttarakhand

Temperatures are falling rapidly in Uttarakhand, schools declared holiday, action will be taken against those violating the orderइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)Uttarakhand Weather: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है, दिसंबर के अंत जनवरी के शुरूआती दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है. आने वाले दिनों में ठंड अपना असर ज्यादा दिखाएगी. उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही मौसम तेजी से बदल गया है. मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि और बर्फबारी हो रही है. मौसम हुए बदलाव के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है.मौसम वैज्ञानिक शिवानी कोठियाल ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की ओलावृष्टि, हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है. उन्होंने कहा कि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट आई है, धीरे धीरे ठंड और बढ़ने लगी है.बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरेपश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में बरसात के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से न्यू ईयर पर पहाड़ घूमने आने वाले पर्यटकों के चेहरे खिल चुकें हैं. बर्फबारी की शुरुआत होती है पर्यटक बड़ी संख्या में मसूरी, नैनीताल, भीमताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर समेत तमाम इलाकों का रुख कर रहे हैं. पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों भी खुश हैं.उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही ठंड और मौसम विभाग द्वारा जारी येलो अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को 28 दिसंबर से 4 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है. इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है. गौरतलब है कि प्रशासन छात्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कड़ाके की ठंड के बीच स्कूलों का अवकाश घोषित किया है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, धामी ने दी बधाई –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…

3 hours ago

Website, logo and anthem for the Haridwar Kumbh 2027 unveiled | Uttarakhand News Network

To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…

4 hours ago

92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…

5 hours ago

पहाड़ की प्रेम कहानी ‘पायर’ ने जीते 18 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, अब बड़े पर्दे पर दस्तक –

देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…

5 hours ago

कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप और स्वरोजगार के अवसरों के साथ सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…

5 hours ago

देहरादून: बेटे ने धोखे से अपने नाम कराई बुजुर्ग की संपत्ति, 15 लाख रुपये भी लिए; अब मारपीट का आरोप – myuttarakhandnews.com

समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…

6 hours ago