Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में मंदाकिनी का विकराल रूप, चेतावनी स्तर पर नदी; किनारों से दूर रहने की अपील – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में शनिवार सुबह मौसम बादल और कोहरे से घिरा रहा। जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र की सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है। प्रशासन ने संभावित खतरे को देखते हुए लोगों से नदी तटों से दूर रहने और अनावश्यक रूप से नदी के समीप नहीं जाने की अपील की है।
नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर पररिपोर्ट के अनुसार ऊखीमठ तहसील में 2.20 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि रुद्रप्रयाग और जखोली में वर्षा नहीं हुई। अलकनंदा नदी का जलस्तर 625.80 मीटर, मंदाकिनी 625.00 मीटर, गंगानगर 800.20 मीटर तथा गौरीकुंड 1973.92 मीटर दर्ज किया गया। इनमें मंदाकिनी नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर के बराबर बह रहा है।
प्रशासन ने बताया कि नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार लोगों को नदी किनारों से दूर रहने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
वहीं, जिले में कई सड़कें भी बाधित हैं। रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-107A) एक स्थान पर बंद है। इसके अलावा एक राज्य मार्ग (SH-96), दो लोक निर्माण विभाग (PWD) मार्ग, पांच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) मार्ग तथा एक एनपीसीसी (NPCC) मार्ग भी अवरुद्ध हैं।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से अपील की है कि किसी भी आपदा, दुर्घटना या सड़क अवरुद्ध होने की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराएं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

13 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

14 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

15 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

15 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

15 hours ago