Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की हत्या से देहरादून में तनाव का माहौल ! जल्द हत्यारों को पकड़ने की माँग । – myuttarakhandnews.com

देहरादून :3 जून 2025 को अभिषेक बर्तवाल सेलाकुई देहरादून में तहरीर दी थी कि 3जून को वह अपने दोस्तों के साथ गाडी संख्या UK07 FZ 0707 बोलेरो में पीपल चौक माण्डुवाला में थे, तो मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों में से एक ने हमारी बोलेरो पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया, उक्त फायर से गोली रोहित नेगी की गर्दन पर लगी, घायल रोहित को अपने दोस्तों के साथ ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुँचा जहाँ डाक्टर के द्वारा रोहित को मृत घोषित किया गया।मध्य रात्रि हुई इस घटना ने देहरादून के बिगड़ते माहौल पर फिर सवालिया निशान उठा दिया ।पता चला कि रोहित भाजपा के युवा मण्डल अध्यक्ष है ,व रोहित व उसके अन्य दोस्त एक दोस्त के घर मे पार्टी कर रहे थे ,जहां एक युवती जो कि विशेष समुदाय से आती है वह भी शामिल थी ।वहीं महिला का परचित अजहर त्यागी सहारनपुर निवासी बार बार महिला को कॉल कर परेशान कर रहा था ।जो कि मृतक के दोस्त की महिला मित्र है । इसी बात को ले कर ही रोहित और अजहर त्यागी की बहस हो गयी ।
बाद में सभी के समझाने पर मामला शांत हुआ ।
परन्तु अजहर ने गुस्से में आकर ही रोहित पर गोली चला दी ।
अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु देहरादून पुलिस ने टीम गठित कर कार्यवाही की बात की है ,परन्तु 2दिन बीतने के बाद भी अभी रोहित नेगी के हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए ।
इसीलिए कल 4जून 2024 को रोहित नेगी के साथी कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस देहरादून पहुंचे और हत्या के बदले एंकाउंटर की मांग की।
वहीं4जून 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आश्वस्त करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को क्षेत्र में स्थित छात्रों/ बाहरी व्यक्तियों के हॉस्टलों/अन्य निवास के स्थानों पर सघन सत्यापन चेकिंग अभियान चलाये जाने , बाहरी व्यक्तियों द्वारा हास्टल संचालन करने पर लापरवाही lकी शिकायतों के दृष्टिगत लगातार हॉस्टलों में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आकस्मिक तलाशी लिये जाने,क्षेत्र में आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर 10.30 तक सभी दुकानें बंद करने के निर्देश दिए गए, रात्रि में छात्रों के वाहनों की अनावश्यक आवाजाही पर नियंत्रण लगाने के निर्देश दिए गए व रात्रि में समस्त वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए, एसएसपी देहरादून द्वारा शुद्दोंवाला, मांडूवालां व आसपास के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की गई और वार्ता के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को स्थानीय निवासियों के सहयोग से तत्काल समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों निर्देशित किया गया।
वहीँ आज दिनांक 5जून 2025 उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के महासचिव और मूल निवास, भू-कानून संघर्ष समिति के संस्थापक संयोजक मोहित डिमरी ने आज सहसपुर के तिलवाड़ी में गोली लगने से मारे गए रोहित नेगी के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान रोहित के पिता ने गहरे दुख और आक्रोश के साथ कहा, “जो मेरे बेटे के साथ हुआ, वह किसी और के साथ नहीं होना चाहिए। अगर उत्तराखंड में मजबूत भू-कानून होता, तो ऐसी घटनाएं नहीं होतीं। अपराधी बेखौफ हैं, क्योंकि उन्हें कानून का कोई डर नहीं है।”
इस मौके पर मोहित डिमरी ने चेतावनी दी कि यदि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

Post Views: 2

Post navigation

Exit mobile version