मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग की तैयारियां पूरी
शैलारानी रावत के निधन से खाली हो गई थी सीट
कुल 90875 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
देहरादून। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज प्रचार बंद हो जाएगा। 20 नवंबर को मतदान और 23 को मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान और मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग और प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस वर्ष 9 जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैलारानी रावत के निधन से सीट खाली हो गई थी। 15 अक्तूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी की थी। 22 से 29 अक्तूबर तक नामांकन प्रकिया के तहत 6 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।
17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटेइस उपचुनाव में भाजपा से आशा नौटियाल, कांग्रेस से मनोज रावत, उक्रांद से डॉ आशुतोष भंडारी के अलावा निर्दलीय त्रिभुवन चौहान, आरपी सिंह और प्रदीप रोहन रुढ़िया हैं। बीते 17 दिनों से सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। आज शाम 5 बजे प्रचार खत्म हो जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज कुमार ने बताया कि केदारनाथ विस उप चुनाव में कुल 90875 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। 18 नवंबर को दूरस्थ गौंडार, रांसी, चिलौंड मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, जबकि 19 नवंबर को अन्य शेष पार्टियां रवाना की जाएंगी। उन्होंने बताया शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…