देहरादून: Uttarakhand Weather 15 Jan: उत्तराखंड में कड़ाके की सर्दी थमने का नाम नहीं ले रही है। पांचवीं तक के छात्र-छात्राओं की छुट्टियां 19 जनवरी तक बढ़ा दी गई हैं। आज देहरादून समेत चार जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज भी दी है। शुक्रवार से पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार से मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 16 से 18 जनवरी तक तीन और 19 से 20 को चार पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। इसके अलावा गुरुवार को मैदानी इलाकों में घने कोहरे एवं पहाड़ों में पाले का येलो अलर्ट जारी किया है।
इन इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावनामौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता का असर राज्य के सीमांत और ऊंचाई वाले जनपदों में देखने को मिलेगा। 16, 17 और 18 जनवरी को राज्य के तीन पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
मैदानों में घने कोहरे का अलर्टदेहरादून, हरिद्वारा, ऊधमसिंह नदर, नैनीताल जिलों के मैदानी इलाकों में गुरुवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पहाड़ों में पाला पड़ने की भी चेतावनी दी है।
देहरादून में दिन में राहत, रात में ठिठुरन बढ़ीदेहरादून में बुधवार को धूप खिली, इससे सर्दी से राहत मिली। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। जिससे रात को ठिठुरन बढ़ गई।
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…