जनपद नैनीताल : सोमवार 14अप्रैल 2025 को पूर्वी वन प्रभाग के लालकुआं- बरेली रेल मार्ग पर मुक्तिधाम के पास एक हाथी का शव मिला ।
बताया जा रहा है कि यह एक नर हाथी है जिसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है ।स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना करीब 11:00 बजे के आसपास रात की है, बताया जा रहा है कि ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाथी उछलकर रेलवे ट्रैक के किनारे एक घर के पास जाकर गिर गया ।
हाथी की मौत के बाद से वन विभाग में हड़कंप मच गया , मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम घटना के कारण की जांच करेगी ।
जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वह हाथी कॉरिडोर क्षेत्र है जहां पूर्व में भी ट्रेन की कटने से कई हाथियों की मौत हो चुकी है। उक्त स्थान पर ट्रेन की स्पीड की लिमिट दी गयी है ,फिर भी एक के बाद एक घटना सामने आने से वन विभाग और रेलवे प्रशासन एक बार फिर से सवालो के घेरे में आगये ।
एसडीओ अनिल जोशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आगरा फोर्ट ट्रेन से कटकर हाथी की मौत हुई है ,जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां पर ट्रेनों की आवागमन के लिए ट्रेन की स्पीड निर्धारित की गई है ।हादसे के दौरान ट्रेन की स्पीड की जांच की जा रही है व ट्रेन के चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 2
Post navigation
Uk Competitive Exams: उत्तराखंड में समूह-ग की दो परीक्षाएं टलीं, जानिए UKSSSC ने क्यों की…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Uttarakhand Agriculture Minister, Ganesh Joshi participated via video…
उत्तराखंड हिमालय के नीचे हर 100 साल में 8.1 तीव्रता के भूकंप के बराबर ऊर्जा…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi attended the ‘Hamro Dashain…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 17 Oct: Kasiga School successfully organised the Kasiga Inter-House Cross…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: Governor Lieutenant General Gurmit Singh (Retd) bid farewell…