केप्री ग्लोबल कैपिटल और गुजरात टाइटन्स के बीच की साझेदारी 2024 सीज़न के लिए भी जारी रहेगी – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून-: देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी, केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड ने 2024 के लिए गुजरात टाइटन्स के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ते हुए, लगातार तीसरे साल भी इसे जारी रखने की घोषणा की।
इस गठबंधन के तहत, गुजरात टाइटन्स की आधिकारिक टीम जर्सी के सीने पर दाईं ओर केप्री का लोगो प्रमुखता से दिखाई देगा, जो दोनों संस्थाओं के बीच मजबूत नाते को दर्शाता है।
केप्री ग्लोबल के ग्रुप सीएमओ, श्री बसंत धवन ने कहा, “कैपरी ग्लोबल में, हम इस बात को अच्छी तरह समझते हैं कि स्पोर्ट्स में समुदायों को एकजुट करके बड़े पैमाने पर बदलाव लाने की ताकत है। भारत में 500 मिलियन से अधिक की लोगों तक अपनी बेमिसाल पहुंच के साथ, यह लीग सभी तरह के मीडिया प्लेटफार्मों पर सबसे तेज़ पहुंच वाला एग्रीगेटर है। यह हमें देश के सभी इलाकों में हर तबके के दर्शकों के साथ ब्रांड को जोड़ने में मदद करता है। गुजरात टाइटन्स के साथ हमारी साझेदारी का यह तीसरा साल है और हमें पूरा यकीन है कि इससे हमें ब्रांड के प्रति लगाव बढ़ाने के अलावा अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों के साथ जुड़ाव के लिए सार्थक प्रस्ताव तैयार करने में मदद मिलेगी।”
गुजरात टाइटंस के सीओओ, कर्नल अरविंदर सिंह ने कहा, “आईपीएल के नए सीज़न में केप्री ग्लोबल के साथ अपनी साझेदारी को बरकरार करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। केप्री ग्लोबल ने आईपीएल में अपना कदम गुजरात टाइटन्स के साथ ही रखा था और इस साझेदारी का विस्तार यह दर्शाता है कि हमने अपने विजयी प्रदर्शन के साथ ब्रांड को और भी मूल्यवान बना दिया है। हमें पूरी उम्मीद है कि केप्री ग्लोबल के साथ पारस्परिक रूप से फायदेमंद यह साझेदारी लंबे समय तक जारी रहेगी।”
गुजरात टाइटन्स दरअसल गुजरात के अहमदाबाद की एक प्रोफेशनल फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे, जबकि कोचिंग की कमान आशीष नेहरा के हाथों में होगी। साल 2023 में, गुजरात टाइटन्स ने सभी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर 1 बिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल किए, और 553 मिलियन से अधिक दशकों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की। पिछले सीज़न की तुलना में मैच दर्शकों की संख्या में 20% की बढ़ोतरी हुई।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

1 minute ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

22 minutes ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

43 minutes ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

1 hour ago

खेल महाकुंभ 2026- 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच

न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…

1 hour ago