युवाओं के लिए खुलेगी रोजगार की राह, प्रदेश में 510 योजनाएं हुई स्वीकृत





देहरादून। उत्तराखंड के 49 वाइब्रेंट विलेज में हाट बाजार बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार की राह खुलेगी। पलायन रोकने के लिए विकास किया जाएगा। इन गांवों में 18 विभागों ने 758 करोड़ की 510 योजनाएं बनाई गईं हैं, जिन पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुहर लगी है। अब केंद्र को इनके प्रस्ताव भेजे जाएंगे। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत उत्तराखंड के तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी के 49 वाइब्रेंट विलेज चुने गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर गृह मंत्रालय ने इन गांवों में पलायन रोकने, विकास करने के लिए प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत प्रदेश में 758 करोड़ की 510 योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। ये योजनाएं 18 विभागों ने मिलकर बनाई हैं।
इस 758 करोड़ में से 118 करोड़ का बजट केंद्र पोषित योजनाओं के तहत मिलेगा। 53 करोड़ रुपये का बजट राज्य के स्तर से मिलेगा। 586 करोड़ का बजट केंद्र की वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत मिलेगा। इसमें आर्थिकी विकास-आजीविकास बढ़ाने, ऊर्जा व नवीकरण ऊर्जा, हाउसिंग व विलेज इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, सड़क, कौशल विकास, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती प्रमुख हैं। वाइब्रेंट विलेज में वूलन हैंडिक्राफ्ट, पॉल्ट्री फार्म, भेड़ पालन, दुग्ध एकत्रीकरण केंद्र, मछली पालन, फूड प्रॉसेसिंग सेंटर के अलावा हाट बाजार भी बनाए जाएंगे। वाइब्रेंट विलेज से पर्यटन बढ़ने के मद्देनजर मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू ने सभी गांवों के लिए टूरिस्ट गाइड तैयार करने को कहा है। वहां की सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण होगा। संस्कृति कर्मियों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
पीएम आवास योजना के तहत उनके आवास बनाने के लिए केंद्र से नियमों में छूट की मांग की गई है। एनएचएम के तहत स्वास्थ्य उपकेंद्रों के साथ ही कर्मियों के आवास भी बनेंगे, जिनमें रोस्टर में कर्मचारी ड्यूटी करेंगे। वाइब्रेंट विलेज के प्रस्ताव बैठक में रखे गए थे, जिनमें से कुछ में सप्ताहभर में संशोधन होना है। इसके बाद केंद्र को भेजे जाएंगे। इसी हिसाब से वहां विकास कार्य होंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

1 hour ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

2 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

2 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

3 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

3 hours ago