‘हरिद्वार और ऋषिकेश का चूल्‍हा हरियाणा वाले चलाते हैं’, उत्‍तराखंड वालों पर क्‍यों भड़क गए यूट्यूबर हर्ष छिकारा? – myuttarakhandnews.com

ऋषिकेश: उत्‍तराखंड की धर्मनगरी ऋषिकेश में तीन दिन पहले स्‍थानीय लोगों ने हरियाणा से आए टूरिस्‍टों की जमकर पिटाई कर दी थी। उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। इस पूरे मामले को लेकर हरियाणा के फेमस यूट्यूबर हर्ष छिकारा ने उत्‍तराखंड के लोगों को जमकर फटकार लगाई है।
इंटरनेट पर आए वीडियो में हर्ष छिकारा कहते हैं- ‘हरिद्वार और ऋषिकेश को हरियाणा का आदमी चलाता है। इनके चूल्‍हे हम चलाते हैं। एक साल तक हरियाणा के लोगों पर हरिद्वार और ऋषिकेश जाने से बैन लगना चाहिए। भूखे मर जाएंगे ये लोग एक साल में गारंटी है इस बात की। मैं कहता हूं कि इन लोगों की अकल ठिकाने आ जाएगी।’
‘हरियाणा वाले 10 साल की लड़की को नहीं छेड़ सकते’हर्ष छिकारा के मुताबिक, ‘हरियाणा के आदमी शोर मचा लेंगे। झगड़ा कर लेंगे। भोकाल के लिए गाड़ी की छत पर बैठ जाएंगे। कहीं भी फोटो खिंचावने लग जाएंगे और भी कई ऊटपटांग हरकत कर देंगे लेकिन हरियाणा का कोई भी आदमी 10 साल की छोरी को नहीं छेड़ेगा। ऋषिकेश में हरियाणा के दो बालकों को लोगों ने इतनी बुरी तरह पीटा है। नंगा करके पीटा है। नई गाड़ी लेकर गए थे वो तोड़ दी। ये कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी हरिद्वार में हर की पैड़ी पर हरियाणा के कुछ युवकों की पिटाई की गई थी।’
‘लड़की छेड़ने का कोई मसला ही नहीं था’हर्ष छिकारा आगे कहते हैं- ‘अब बात ये है कि लड़की की मां ने बयान दिया है कि उसकी लड़की को किसी ने छेड़ा ही नहीं। हमारी तो तेज आवाज में युवकों से बात चल रही थी कि इतने में लोगों ने आकर युवकों को पीट दिया। पुलिस प्रशासन ने भी अपने स्‍टेटमेंट में यही बोला है। लड़की छेड़ने का कोई मामला ही नहीं था। मसला ही नहीं था।’
ये है पूरा मामलाआपको बता दें कि 21 मई को ऋषिकेश के काले की ढाल इलाके में एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोगों ने हरियणा के कुछ लोगों की पिटाई कर दी। उनका वाहन भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मारपीट करने वाले दो लोगों को अरेस्‍ट किया है। उनकी पहचान काले की ढाल में रहने वाले अशोक थापा और नरेश कश्‍यप के रूप में हुई है।
हरियाणा में चुनाव भी लड़ चुके हैं हर्ष छिकाराहर्ष छिकारा हरियाणा के फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनके कई मिलियन फॉलोअर्स हैं। 2024 में वह हरियाणा के गोहाना से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। निर्दलीय प्रत्‍याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे हर्ष छिकारा को 14 हजार से अधिक वोट मिले पर वह हार गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 1.3 करोड़ रुपये है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

41 minutes ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

1 hour ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago