लॉरेन्स विश्नोई गैंग के नाम पर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाला हुआ गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी : जबसे समाज के एक वर्ग द्वारा अपराधी लॉरेन्स विश्नोई को हीरो बना दिया गया हूं ,तबसे इस नाम से लोगों को डराने धमकाने का सिलसिला लगातार जारी है ।
जो कही ना कही संदेश भी देता है कि अपराधियों को हीरो बनाने , उनको वायरल करने का दुष्परिणाम क्या हो सकता है ।
मामला 17 नवम्बर का है जहाँ सौरभ जोशी (youtuber) रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी ने बताया कि हल्द्वानी कोतवाली में लिखित में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने आप को लॉरेन्स विश्नोई गैंग का सदस्य बताकर उसे धमकी भरा पत्र भेज दो करोड़ रूपये रकम मांगी है ।
पैसे न देने पर सौरभ व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी मिली है ।मामले को देखते हुए तुरंत जांच टीम बनायी गयी , जांच में सीसीटीवी कैमरे खंगालकर आरोपी के ठिकाने का इनपुट प्राप्त हुआ और 12 घंटे में अभियुक्त को पकड़ लिया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त अरूण कुमार पुत्र पूरन सिहं, निवासी- थानपुर पो0ओ0- डावरी थाना फेजगंज तह0 बिसौली जिला बदायूं उ0प्र0, (उम्र 19 वर्ष) ने बताया कि इससे पहले वो मौहाली के जिरकपुर क्षेत्र में रेडियसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।होटल में नौकरी में शिकायत मिलने पर होटल प्रबन्धक द्वारा उसे नौकरी से निकाल दिया जिसके बाद उसने अधिक पैसा कमाने के लालच में शॉर्टकट ट्रिक अपनाई और यू-ट्यूबर को धमकी देकर पैसे की रंगदारी मांगी ।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार

देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (SGRR) के लिए…

7 hours ago

पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार

कीवी से लेकर माल्टा तक की खेती; महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद देश-विदेश तक…

7 hours ago

कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर : मुख्यमंत्री –

  देहरादून,मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  देहरादून स्थित आईआरटीडी प्रेक्षागार में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

8 hours ago