UP का शख्स कर रहा था उत्तराखंड में दूसरी शादी, पहली पत्नी पुलिस लेकर मंडप पहुंच गई, आगे गजब हुआ – Uttarakhand

A man from UP was getting married for the second time in Uttarakhand, his first wife reached the wedding venue with the police, and then something strange happenedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली से चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी पुलिस को लेकर उस समय घर पहुंच गई, जब उसका पति दूसरी युवकी के साथ शादी कर रहा था. पुलिस को देखते ही पति अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर फरार हो गया. मौके पर मौजूद रिश्तेदार भी भागने की कोशिश करने लगे. मगर पुलिस ने दूल्हे के पिता को पकड़ लिया और उन्हें हिरासत में ले लिया.उत्तराखंड की रहने वाली है पीड़ितापीड़ित महिला देहरादून की रहने वाली है. उसने बरेली आकर एसपी से मुलाकात की थी. उसने बताया था कि उसकी शादी साल 2018 में शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहसोई के रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल में उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा. पीड़िता का कहना था कि ससुराल में उसके साथ मारपीट हुई और उसे पीट-पीटकर घर से निकाल दिया. सामने ये भी आया है कि पीड़िता देहरादून में अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज केस भी दर्ज करवा चुकी है. ये केस पीड़िता ने 9 मई 2025 में ही दर्ज करवाया है.दूसरी शादी कर रहा था पतिपीड़िता का आरोप है कि उसका पति बिना तलाक के दूसरी शादी करने जा रहा था. इसी बात को लेकर पीड़िता पुलिस के पास पहुंची थी. वह पुलिस को लेकर मंडप पर पहुंच गई. मगर उसका पति और उसकी नई नवेली दुल्हन मौके से फरार हो गए.पुलिस के डर से उत्तराखंड में हो रही थी शादीदरअसल पुलिस के डर से आरोपी पति उत्तराखंड में शादी कर रहा था. उत्तराखंड के रुद्रपुर में ये शादी की जा रही थी. पीड़ित महिला ने ये भी पता लगा लिया था कि शादी किस जगह हो रही है. वह पुलिस को लेकर उसी स्थान पर पहुंच गई. फिलहाल अब पुलिस आरोपी पति को खोज रही है. वह अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर फरार है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

54 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

55 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

1 hour ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

2 hours ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

2 hours ago