रायवाला कोतवाली क्षेत्र में फाइनेंस से जुड़ा एक मामला उस वक्त गंभीर हो गया, जब एक महिला ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों को रिवाल्वर दिखाकर धमका दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मामला सीधे कोतवाली पहुंच गया। जांच में सामने आया कि महिला उत्तर प्रदेश में तैनात एक दारोगा की पत्नी है और जिस रिवाल्वर का इस्तेमाल किया गया, वह उनके पति के नाम पर लाइसेंसी है।
यह घटना बीते सोमवार देर शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रायवाला के पास उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार को लेकर पहुंचे और वाहन को रोक लिया। कर्मचारियों का कहना था कि संबंधित वाहन उनकी कंपनी से फाइनेंस कराया गया था, लेकिन लंबे समय से किस्तों का भुगतान नहीं किया जा रहा था।
जब कर्मचारियों ने इस संबंध में कार में मौजूद महिला से बातचीत की, तो पहले कहासुनी हुई। आरोप है कि बहस बढ़ने पर महिला ने अचानक कार के डैशबोर्ड से रिवाल्वर निकाल ली और कर्मचारियों पर तान दी। इस घटनाक्रम से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली रायवाला पुलिस ने हस्तक्षेप कर महिला से पूछताछ की। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला उत्तर प्रदेश में तैनात एक दारोगा की पत्नी है और रिवाल्वर उनके पति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने एहतियातन रिवाल्वर को अपने कब्जे में ले लिया है और संबंधित दारोगा को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की विधिक जांच कर रही है और फाइनेंस विवाद से जुड़े दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है।
चारधाम यात्रा को मिली गति, रिकार्ड यात्री पहुंच रहे चारधाम देहरादून। भाजपा वरिष्ठ नेता एवं…
नैनीताल में पर्यटकों का सैलाब: होटल फुल हुए तो सड़कों पर कटी रात, भीड़ ने…
जिलाधिकारी ने महिला समूह को डिहाइड्रेटर तथा ग्रेडिंग मशीन दी, घीड़ी में शहीद पार्क होगा…
तीनों घायल अस्पताल में भर्ती देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा में शनिवार को एक…
देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि…
देहरादून– पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत भारत की दूसरी सबसे बड़ी रेसिडेंशियल…