Advertisement
देहरादून – मैजिक वॉक एंटरटेनमेंट की ओर से शुक्रवार शाम राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, इस प्रेस वार्ता को फिल्म “ड्यू ऑफ डेविल्स” के लेखक एवं निर्देशक सुभाष चावला ने संबोधित किया। कार्यक्रम में “ड्यू ऑफ डेविल्स” फिल्म का पोस्टर भी लॉन्च किया गया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए फिल्म के लेखक एवं निदेशक सुभाष चावला ने कहा कि मैजिक वॉक एंटरटेनमेंट की ओर से एक अद्भुत फिल्म प्रस्तुत होने जा रही है। उन्होंने कहा समाज में हर सभ्यता के लोग किसी न किसी भय से ग्रस्त हैं उनमें से एक मुख्य भय जो मानसिकता को प्रभावित कर कुंठित कर देता है वह भूतों का भय है। आश्चर्यजनक रूप से यह विदित हुआ है कि 70% से अधिक लोग भूतों पर विश्वास करते हैं एवं 20% का कहना है कि वे भूतों को को स्वयं देखा है। हम इस भ्रम को तोड़ना चाहते हैं और हमारी फिल्म ड्यू ऑफ डेविल्स अर्थात “भूतों का कर्ज” सभी मुख्य मुद्दों को विचार में लेते हुए बनाई गई है।
इस फिल्म की शूटिंग पूर्णत: उत्तराखंड में की गई है और इसमें उत्तराखंड के विभिन्न कलाकारों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है। हर्ष की बात यह है कि वे सब एक मंझे हुए एवं निखरे हुए कलाकारों की तरह इस फिल्म में उभरे हैंl इस फिल्म का लेखन एवं निर्देशन पूर्णत: श्री सुभाष चावला जी द्वारा किया गया है l
डॉक्टर आलोक सकलानी जो मानवीय मानसिकता के एक जाने-माने विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भूतों का असर ह्यूमन साइकोलॉजी पर होने के मुद्दों पर कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, अमेरिका से रिसर्च किया है। उनके रिसर्च का रिफ्लेक्शन भी इस फिल्म में आपको दिखाई देगा।
डॉक्टर सकलानी उत्तराखंड में समाज सेवा से जुड़े हुए हैं एवं उन्होंने हिमालयन मेडिकल इंस्टिट्यूट में कई वर्षों तक अपनी सेवा दी है। डॉक्टर आलोक सकलानी के अद्भुत सहयोग ने इस फिल्म को उत्कृष्ट बना दिया है।
फिल्म में मुख्य कलाकार के रूप में शुभांक गुप्ता, स्नेहा शर्मा, शुभम शर्मा, फ़शीह खान, राहुल चौहान, नितिन, निखिल पूनिया, अनन्या ने काम किया है वही सहयोगी कलाकार में अजय देव, श्रीमती काला, राष्ट्री, प्रिंस, प्रीति, निवास, बिंदु, प्रतीक, आशीष, वरुण ने काम किया है एवं बाल कलाकार के रूप में लड्डू ने अपनी भूमिका निभाई है। फिल्म में म्यूजिक हर्ष ने दिया है एवं कैमरामैन के रूप में धीरज बत्रा ने काम किया है।
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…