प्रधानमंत्री ने किया विकसित भारत’ के संकल्प को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत: धामी – my uttarakhand news

उत्तराखंडराजनीती

Share0

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके 11 वर्षों का स्वर्णिम कार्यकाल देश और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को वैश्विक मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया है, जिसका व्यापक प्रभाव उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी विकास कार्यों को नियोजित रूप से आगे बढ़ा रही है, जिससे उत्तराखंड अब विश्व के आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
नीति आयोग की बैठक का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने पर्वतीय राज्यों के लिए अलग योजनाएं और मानक निर्धारित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का निर्माण कर रही है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन के साथ विकास को गति दे रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘गंगा पुत्र’ की उपाधि देते हुए कहा कि मुखवा से शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहन देने का उनका प्रयास राज्य की आध्यात्मिक और पर्यटन छवि को नई ऊंचाई दे रहा है।
राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए सख्त भू-कानून का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की भौगोलिक पहचान सुरक्षित रहेगी, जबकि निवेशकों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही, उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
अंत में, मुख्यमंत्री ने आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने और अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के राज्य सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि देवभूमि की डेमोग्राफी और मूल स्वरूप की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

नशा तस्करी पर STF का शिकंजा, 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार –

देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…

51 minutes ago

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

1 hour ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

6 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

6 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

6 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

8 hours ago