पहाड़ में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत, गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने में छूटे ग्रामीणों के पसीने – myuttarakhandnews.com

थराली: पहाड़ में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे दावों के बीच दुर्गम गांवों की हकीकत एक बार फिर सामने आई है। सड़क सुविधा से वंचित पिनाऊं और बलाण क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीणों को उसे करीब 6 किलोमीटर तक डंडी-कंडी और कुर्सी के सहारे पैदल अस्पताल पहुंचाना पड़ा। महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए हेली सेवा की कोशिश भी की गई, लेकिन क्षेत्र में विजिबिलिटी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस लौट गया। इसके बाद ग्रामीणों ने पैदल और वाहनों के सहारे महिला को देर रात देवाल अस्पताल पहुंचाया।
 
ग्रामीणों के मुताबिक, पिनाऊं गांव निवासी 33 वर्षीय खिमली देवी पत्नी धन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई। गांव तक सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों के सामने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की चुनौती खड़ी हो गई। ग्रामीणों ने डंडी-कंडी (डोली) का इंतजाम किया और पैदल रास्ते को साफ करने के बाद महिला को उसमें बैठाकर करीब 6 किलोमीटर तक पैदल चले। इस दौरान कई स्थानों पर रास्ता बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
 
ग्राम प्रधान लखपत दानू ने मामले की जानकारी थराली विधायक भूपाल राम टम्टा को दी। महिला की स्थिति को देखते हुए विधायक की ओर से हेली सेवा की व्यवस्था कराने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे महिला को लेकर वे बलाण गांव में हेलीकॉप्टर के लिए निर्धारित स्थान पर पहुंचे, लेकिन काफी इंतजार के बाद भी हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा।
 
ग्राम प्रधान लखपत दानू ने बताया कि विधायक के प्रयास से हेली सेवा भेजी गई थी, लेकिन क्षेत्र में विजिबिलिटी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस लौट गया। शाम करीब साढ़े पांच बजे तक इंतजार करने के बाद ग्रामीणों ने सड़क मार्ग से महिला को अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।
 
इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को करीब तीन किलोमीटर तक कुर्सी के सहारे पैदल पहुंचाया। सड़क तक पहुंचने के बाद अलग-अलग वाहनों की मदद से महिला को देर रात देवाल अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने पर वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे। उनका कहना है कि महिला की स्थिति की जानकारी पहले ही फोन के माध्यम से एएनएम को दे दी गई थी। दोबारा सूचना देने के बाद एएनएम अस्पताल पहुंचीं।
 
महिला को आगे रेफर किए जाने के बाद एंबुलेंस के लिए भी ग्रामीणों को दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद महिला को आगे ले जाया गया और सुबह करीब चार बजे बागेश्वर अस्पताल पहुंचाया गया।
 
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि गर्भवती महिला और जच्चा-बच्चे के स्वास्थ्य को देखते हुए तत्काल हेली सेवा की व्यवस्था कराने का प्रयास किया गया था, लेकिन क्षेत्र में विजिबिलिटी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर आधे रास्ते से ही वापस लौट गया। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को डंडी-कंडी के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाया।
 
ग्रामीणों का कहना है कि यह क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना नहीं है। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को आज भी डंडी-कंडी, कुर्सी, डोली या पैदल रास्ते के सहारे सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से गांव तक सड़क पहुंचाने के साथ ही अस्पतालों में पर्याप्त डॉक्टर और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
 
ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर योजनाएं और दावे किए जाते हैं, लेकिन दुर्गम गांवों में आज भी मरीज को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बना हुआ है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को इलाज के लिए डंडी-कंडी और कुर्सी का सहारा लेना पड़ेगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

बुजुर्ग को नशीला पदार्थ खिलाकर 120 किलो पीतल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा – myuttarakhandnews.com

लक्सर। चरखी गोदाम में बुजुर्ग समेत दो लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने और…

2 minutes ago

मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर बिजली, पेयजल व अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश –

देहरादून। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम…

8 minutes ago

कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया विधिवत शिलान्यास कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक…

9 minutes ago

क्लेमेंटटाउन में महिला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, तमंचा, कारतूस और खून लगी शर्ट बरामद – myuttarakhandnews.com

देहरादून। क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में 21 सितंबर को हुई महिला काजल की हत्या का पुलिस ने…

15 minutes ago

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में एआईएमए स्टूडेंट मैनेजमेंट क्विज 2.0 के रीजनल राउंड का आयोजन –

देहरादून, : तुलाज़ यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (एसओएमसी) ने ऑल इंडिया मैनेजमेंट…

23 minutes ago

उत्तराखंड में अगले छह दिन बारिश का दौर, 26 से सभी जिलों में बरसेंगे बादल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में अगले छह दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।…

29 minutes ago