सेब कास्तकरों का एक माह के भीतर शेष भुगतान किया जाएगा





कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से आज हाथीबड़कला स्थित उनके कैंप कार्यालय में भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर संगठन के नेतृत्व में विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।इस दौरान किसान संगठन के प्रतिनिधियों द्वारा कृषि मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न समस्याओं को रखा। जिसपर प्रमुख मांग पर किसानों द्वारा विभागीय मंत्री को अवगत कराया कि निरंजनपुर मंडी के आढ़तियों ने किसानों से 1.78 करोड़ के सेब खरीदकर कई सालों से अभी तक भी भुगतान नहीं किया गया।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सचिव मंडी को एक माह के भीतर शेष भुगतान करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि अभी तक 24 किसानों का 22 लाख रुपए का भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा करीब 210 किसानों का भुगतान बकाया है, जो शीघ्र ही उन्हें दिए जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसानों द्वारा अवगत कराया गया है कि भुगतान राशि पर सवा छह प्रतिशत मंडी शुक्ल या अन्य शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने कहा इस संबंध में सचिव कृषि को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि मंत्री ने किसान संगठन के प्रतिनिधियों की अन्य मांगों पर भी सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र सभी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर सचिव कृषि विनोद कुमार सुमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा,ठाकुर रमेश चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा, रविंद्र मलिक संजय चौधरी, युवा, राव शौकीन, मीडिया प्रभारी महानगर राव गुलफाम विनोद प्रजापति, मुकेश काम्बोज, कुशाल सैनी, जसवंत सिंह आदि उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

13 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

34 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

55 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago