दुःखद : भालू ने खेत में काम कर रहे ओसला के युवक पर बोला जानलेवा हमला, मौत
मोरी uttarkashi,, ओसला गांव में खेतों में काम कर रहे युवक पर भालू ने किया जानलेवा हमला, मौत। युवक की मौत के बाद हरकीदून घाटी के लोगों में पसरा मातम। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल। घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल। मृतक के परिजनों ने पार्क प्रशासन से लगाई उचित मुआवजे की गुहार।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय उद्यान के ओसला गांव का युवक चैनदास अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान युवक पर भालू ने जानलेवा हमला बोल दिया और लहूलुहान कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनने के बाद आसपास काम कर रहे लोगों ने जब हो हल्ला किया तो भालू जंगल की ओर भाग निकला। उसके बाद घायल युवक को डंडी के सहारे सड़क मार्ग तक लाया गया। और वहां से गाड़ी में सीएचसी मोरी में ले गए। जहां डाक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर हालत को गंभीर देखते हायर सेंटर रैफर कर दिया। युवक ने देहरादून ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों/परिचितों में मातम पसरा है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …