चोर की दाढ़ी में तिनका :ये कहावत इस अपराधी पर बिल्कुल सटीक बैठती है !! – myuttarakhandnews.com


पुलिस सामने भले ही सामने किसी भी मकसद से खड़ी हो, अगर आपने गुनाह किया है तो आप ख़ुद डर जायेगे !ये ही डर ने इस अपराधी को पुलिस के हत्थे चढ़ा दिया ।घटनादिनांक 10फरवरी 2024 कि है जब रानीपोखरी थाना पुलिस भोगपुर थानों रोड पर शाम के समय वाहनो की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने की कोशिश की तो तो वाहन चालक ने वाहन ना रोककर तेजी से भोगपुर थानों वाली रोड पर बाईक भगा दी ,पुलिस को उसकी इस हरकत पर शक हुआ और उस संदिग्ध की तलाश के लिये तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी । सूचना मिलते ही रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस भोजपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर थानों रोड पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, वह जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की की गई, जिसमें एक गोली व्यक्ति के पैर में लगी, व्यक्ति के घायल होने पर तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है, एसएसपी देहरादून तत्काल मौके के लिए रवाना हुए ।जांच में पता चला कि पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त मुस्तकीम है 10000 का इनामी बदमाश ,वर्ष 2021 में पटेलनगर थाना क्षेत्र से बच्ची के अपहरण कर दो लाख की फिरौती मांगने के अभियोग में चल रहा था जिसमे पुलिस को उसकी तलाश थी , उसके कब्जे से 315 बोर का देसी तमंचा व बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई।
गिरफ्तार घायल का नाम पतामुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी चांदखेड़ी थाना दिलारी तहसील ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद उम्र 24 वर्ष है ।

Post Views: 43

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks