शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा 5 अक्टूबर को होगी आयोजित –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की दक्षताओं के आकलन के लिए द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। जनपद के 1268 शासकीय विद्यालयों में आयोजित होने वाले इस आकलन में कक्षा 2, कक्षा 5 एवं कक्षा 8 में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। द्वितीय दक्षता आधारित आकलन के अंतर्गत कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं गणित, कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित एवं पर्यावरण अध्ययन तथा कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान विषयों का आकलन किया जाएगा। प्रत्येक विषय में 12-12 प्रश्न पूछे जाएंगे।कक्षा 2 एवं कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए आकलन की समयावधि डेढ़ घंटे निर्धारित की गई है, जबकि कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। आकलन का उद्देश्य विद्यार्थियों की विषयगत समझ एवं दक्षताओं की स्थिति का आकलन कर उनके शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक प्रयासों को गति देना है।जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि द्वितीय दक्षता आधारित आकलन के लिए प्रश्न पत्र जनपद के सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि आकलन के दिन विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आकलन की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ आकलन के दिन समुदाय की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि पूरी प्रक्रिया प्रभावी एवं विश्वसनीय तरीके से संपन्न हो सके। उन्होंने विद्यालय स्तर पर आकलन को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर विशेष बल दिया।आकलन परीक्षा संपन्न होने के बाद विद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का ऑनलाइन मूल्यांकन किया जाएगा। इसके पश्चात प्राप्त परिणामों एवं आकलन से संबंधित आवश्यक सूचनाओं की ऑनलाइन फीडिंग विद्या समीक्षा केंद्र के पोर्टल पर विद्यालयों द्वारा की जाएगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों की दक्षताओं से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित रूप से संकलित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि 7 सितंबर 2026 को आयोजित प्रथम दक्षता आधारित आकलन में चमोली जनपद ने प्रदेश में विद्यार्थियों की उपस्थिति के मामले में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। प्रथम आकलन में जनपद के 97 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई थी।मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने कहा कि प्रथम आकलन में विद्यार्थियों की बेहतर उपस्थिति के लिए सभी विद्यालयों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समुदाय के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने द्वितीय आकलन में भी इसी प्रकार शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया है।1268 शासकीय विद्यालयों में होगा आकलन। जनपद चमोली के कुल 1268 शासकीय विद्यालयों में द्वितीय दक्षता आधारित आकलन आयोजित किया जाएगा। इनमें 875 प्राथमिक विद्यालय, 192 राजकीय जूनियर हाई स्कूल, 73 राजकीय हाई स्कूल तथा 128 राजकीय इंटर कॉलेज शामिल हैं।विद्यालय स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक आकलन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभाग की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालयों को निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र प्राप्त करने, विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आकलन प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का प्रयास है कि द्वितीय दक्षता आधारित आकलन के माध्यम से विद्यार्थियों की वास्तविक सीखने की स्थिति का आंकलन किया जा सके तथा प्राप्त परिणामों के आधार पर शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

4 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

4 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

4 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

6 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

7 hours ago