पिथौरागढ़ जिले के बेड़ीनाग क्षेत्र में गायब हुई महिला की गुत्थी को पुलिस ने आखिर सुलझा लिया है। जांच में सामने आया कि एक युवक द्वारा अपने से करीब दोगुनी उम्र की महिला को घर ले जाना उसके पिता को बेहद आपत्तिजनक लगा, जिसके बाद उसने अपने बेटे और दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर महिला को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली। आरोपितों ने महिला की हत्या करने के बाद उसका शव रामगंगा नदी में बहा दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना स्थल के पास नदी तट से महिला का बैग, दुपट्टा, बनियान और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
मामला 19 सितंबर 2025 का है, जब दड़मेत–कमदिना निवासी बहादुर राम ने अपनी बहू सुनीता देवी (44) के लापता होने की शिकायत राजस्व पुलिस को दी। कई दिनों तक कोई सुराग न मिलने पर यह केस सिविल पुलिस को सौंपा गया। जांच ने नया मोड़ लिया जब पता चला कि बागेश्वर जिले के किसमिला गांव का 22 वर्षीय युवक विजय प्रसाद महिला को अपने साथ शादी का भरोसा देकर घर ले गया था।
अपने बेटे की एक विवाहित और उम्र में बड़ी महिला से विवाह की जिद ने पूरे परिवार को विचलित कर दिया। पिता रमेश राम (42) ने इसे स्वीकार करने से इनकार करते हुए अपने चचेरे भाइयों हरीश राम (43) और बलवंत राम (45) के साथ मिलकर बेहद गंभीर कदम उठा लिया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर सुनीता की हत्या की और उसका शव रामगंगा नदी में फेंक दिया।
आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान से पुलिस ने महिला का बैग और अन्य निजी सामान बरामद कर लिया है। सभी चार आरोपित अब गिरफ्तार होकर जेल की सलाखों के पीछे हैं।
पिथौरागढ़; दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
08 से 10 अक्टूबर तक प्रत्येक बूथ पर विशेष कैंप, 12 से 20 अक्टूबर तक…
देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने और तीन अक्टूबर को अंतिम…
दिल्ली में टैक्सी चलाने की आड़ में वारदातों को अंजाम देता था आरोपी, चोरी की…
मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर पानी वाले बैंड और मैगी प्वाइंट के बीच बुधवार शाम अचानक…
हल्द्वानी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर…