पर्यटन, आधारभूत संरचना एवं स्थानीय आजीविका को सशक्त बनाने के दिए निर्देश
देहरादून/टिहरी , उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने जनपद टिहरी गढ़वाल के तपोवन स्थित बजरंग सेतु एवं नरेंद्रनगर विकासखंड के प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, सुरक्षा मानकों तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ओम प्रकाश ने मुख्य सचिव को बजरंग सेतु की इंजीनियरिंग संरचना, तकनीकी विशेषताओं तथा निर्माण कार्य से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। मुख्य सचिव ने सेतु की गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और परियोजना को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर बल दिया।
इसके बाद मुख्य सचिव ने प्लास्डा स्थित हिलान्स हिमालयन भोजनालय का निरीक्षण किया। भोजनालय की संचालक बीना पुंडीर ने उन्हें प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों की संख्या, दैनिक बिक्री तथा परियोजना की वित्तीय संरचना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोजनालय की स्थापना में रीप परियोजना से छह लाख रुपये, बैंक ऋण के रूप में तीन लाख रुपये तथा सीएलएफ योगदान के रूप में एक लाख रुपये की सहायता प्राप्त हुई है।
मुख्य सचिव ने भोजनालय परिसर के आसपास अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा भोजनालय के मेनू को स्पष्ट और सुव्यवस्थित ढंग से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों और आगंतुकों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय उत्पादों और व्यंजनों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और स्थानीय आजीविका से जुड़े ऐसे नवाचारों एवं प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर सचिव लोक निर्माण, औद्योगिक विकास, खनन एवं आयुष विभाग डॉ. पंकज कुमार पांडेय, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, तपोवन नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, एसडीएम नरेंद्रनगर आशीष घिड़ियाल, डीडीओ मोहम्मद असलम, ईओ तपोवन अंजलि, बीडीओ श्रुति वत्स सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…