6 सालों की दोस्ती का झकझोर देने वाला अंत ! दोस्त को मार ख़ुद भी लगा लिया मौत को गले : – myuttarakhandnews.com


रायवाला क्षेत्र में मिला देहरादून में तैनात दारोगा की बेटी का शव !! संदिग्ध अभियुक्त ने भी किया चीला नहर में कूद सुसाइड :देहरादून :6 मई 2024 को देहरादून जनपद छिद्दरवाला के तीन पानी पुलिया के नीचे एक युवती की लांश मिली , जिसका गला धारदार हथियार से कटा था ।जांच करने पर पता चला था कि लांश पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर तैनात शिवप्रसाद डबराल की 26 वर्षीय पुत्री आरती डबराल की है ।पुलिस परिवार का मामला होने के कारण पुलिस ने तीव्र गति से कार्य किया और तुरंत ही पता चला कि युवती की हत्या उसके ही मित्र शैलेन्द्र भट्ट द्वारा 5मई की रात कर दी गयी थी और हत्या के बाद वह स्वयं भी ऋषिकेश बैराज में कूद गया ।बताया गया कि गोल्डमेडलिस्ट आरती एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी ऑयर शैलेन्द्र सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था । दोनों एक दूसरे को 6 सालों से जानते थे । 5 मई को भी शैलेन्द्र के जन्मदिन के लिये ही आरती आयी थी ।दबी जबान में इसको प्रेम प्रसंग भी माना जा रहा था परंतु कोई भी खुल कर नहीं बोल पाया ।
आरती की डेड बॉडी परिवार को पहले ही सौंप दी गयी थी । 10 मई 2024 जल पुलिस तथा एसडीआरएफ की गोताखोर टीम को चीला बैराज से शैलेन्द्र भट्ट का शव भी बरामद हो गया ।इस तरह दो होनहार युवा दुनिया से इन हालातों में विदा हुए पीछे छोड़ गये अपने रोते विलखते परिवार ।

Post Views: 10

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks