देहरादून।,शहीद मेजर दुर्गा मल्ल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में खाराखेत स्थित ऐतिहासिक नमक सत्याग्रह स्थल पर आयोजित खाराखेत मेले में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने स्वतंत्रता सेनानी वीर खड़क बहादुर बिष्ट की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद की स्मृति में “शहीद खड़क बहादुर वाटिका” के निर्माण की घोषणा भी की। रामधुन और देशभक्ति गीतों के बीच सत्याग्रहियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
सोमवार को महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल, खाराखेत (मझौन झाझरा रेंज) में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री सुबोध उनियाल ने खड़क बहादुर सिंह बिष्ट एवं उनके साथियों को पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि खाराखेत का यह ऐतिहासिक स्थल देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम की प्रेरणा का प्रतीक है। गढ़वाली, जौनसारी और गोरखाली समुदायों में वीरता और त्याग की समृद्ध परंपरा रही है।
मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि शहीद खड़क बहादुर बिष्ट की स्मृति में यहां “शहीद खड़क बहादुर वाटिका” का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए इसे समाज और राज्य की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया।
अति विशिष्ट अतिथि विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि खाराखेत का नमक सत्याग्रह उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास का अहम हिस्सा है और ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला थापा ने कहा कि यह पावन स्थल स्वतंत्रता संग्राम की अमिट यादों को संजोए हुए है। उन्होंने स्मारक के सौंदर्यीकरण के लिए मंत्री का आभार जताया। वहीं गोरखाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने ऐसे आयोजनों को समाज को अपने इतिहास से जोड़ने वाला बताया। ट्रस्ट की संरक्षक गोदावरी थापली ने इस ऐतिहासिक स्थल के संरक्षण पर जोर दिया।
ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने खाराखेत के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1930 में महात्मा गांधी के आह्वान पर खड़क बहादुर सिंह बिष्ट एवं उनके साथियों ने नून नदी में नमक बनाकर ब्रिटिश शासन को चुनौती दी थी। 20 अप्रैल और 7 मई 1930 को हुए इस सत्याग्रह ने देहरादून को भी नमक आंदोलन का हिस्सा बनाया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। देविन शाही ग्रुप, गायक सतीश थापा और दीप्ति राणा ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए, वहीं गुंरास सांस्कृतिक कला केंद्र और मीनू आले ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट की सचिव प्रभा शाह ने किया। इस अवसर पर अभिषेक शाही, राजन बसनेत, सूर्य विक्रम शाही, अल्पना थापा, शुभवंती उपाध्याय, इंद्रेश उपाध्याय, मेग बहादुर थापा, कर्नल डी.एस. खड़का सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…