Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में जंगलों में आग लगने की रफ्तार तीन गुना बढ़ी, नैनीताल के बाद इस जिले में ज्यादा घटनाएं – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर जंगल जल रहे हैं। इस साल वनाग्नि के अलावा आबादी वाले क्षेत्रों में भी अग्निकांड के मामले काफी बढ़े हैं। कुल मिलाकर पूरे राज्य में पिछले साल के मुकाबले तीन गुना से अधिक अग्निकांड के मामले दर्ज किए गए हैं। नासा-विजिबल इन्फ्रारेड इमेजिंग रेडियोमीटर सुइट (वीआईआईआरएस) के डेटा से इस बात की पुष्टि हुई है।पर्यावरण के विविध पहलुओं पर पूरे भारत में काम कर रही संस्था क्लाइमेट ट्रेंडस ने नासा से प्राप्त डेटा का विश्लेषण कर बताया कि उत्तराखंड में पिछले वर्ष मार्च और अप्रैल में आग लगने की 1850 घटनाएं दर्ज हुईं, वहीं इस साल इसी अवधि में यह बढ़कर 6295 तक पहुंच गई। संस्था की रिसर्च लीड डॉ.पलक बालियान ने बताया है कि पिछले दो वर्ष (2023-2024) में दो माह (मार्च-अप्रैल) का उत्तराखंड अग्नि गणना डेटा बताता है कि आग लगने की घटनाओं में सर्वाधिक प्रभावित जिला नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी और पिथौरागढ़ हैं।हरिद्वार को छोड़कर राज्य के सभी जिलों में मार्च-अप्रैल महीने में 2023 की तुलना में 2024 में आग की घटनाएं बढ़ी हैं। खासकर पिछले साल अप्रैल माह में आग की घटनाएं जहां 1046 थी, वह इस साल अप्रैल में बढ़कर 5710 तक यानि लगभग पांच गुना हो चुकी हैं।प्रतिकूल परिस्थितियां जैसे आर्द्रता का स्तर, लंबे समय तक शुष्क दौर, उच्च तापमान, हवा की दिशा, वर्षा का समय और मानवीय गतिविधियां अग्नि दुर्घटनाओं की वजह बन रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में बदलती जलवायु परिस्थितियों ने चुनौतियां बढ़ा दी हैं। तकनीकी माध्यमों की सहायता से विगत कुछ सालों में जंगल की आग को तुरंत और सटीक रूप से पहचानने में मदद की है, इसलिए भी अधिक घटनाएं दर्ज हुई हैं।कपिल कुमार जोशी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पर्यावरण) उत्तराखंडनैनीताल में छाई नीली धुंधहल्द्वानी। कुमाऊं में जंगल जलने का सिलसिला जारी है। रविवार को भी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल में वनाग्नि की घटनाएं सामने आईं। उधर, जंगल जलने से नैनीताल की हवा खराब होने लगी है। यहां हल्के नीचे रंग की धुंध छा गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 80 तक पहुंच गया है।मार्च-अप्रैल का जिलेवार अग्निकांड का आंकड़ाजिला 2023 2024अल्मोड़ा 299 909बागेश्वर 75 224चमोली 99 293चम्पावत 120 1025देहरादून 48 62पौड़ी 378 742हरिद्वार 42 25नैनीताल 207 1524पिथौरागढ़ 213 615रूद्रप्रयाग 31 117टिहरी 115 380यूएस नगर 183 290उत्तरकाशी 40 89

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

19 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

25 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago