*खेल मंत्री ने अधिकारियों को राष्ट्रीय खेलों की समस्त तैयारियों को तय समय पर पूरा करने के दिए निर्देश,कहा राष्ट्रीय खेलो का आयोजन है राज्य के लिए गर्व की बात*
*आउट ऑफ टर्न जॉब के शासनादेश में संशोधन करते हुए जल्द निकाली जाएगी विज्ञप्ति,छूटे हुए बच्चे कर सकेंगे आवेदन-रेखा आर्या*
*अधिकारी करें खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार-रेखा आर्या*
*देहरादून*
रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी राष्ट्रीय खेलो और खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खेलो की औपचारिक घोषणाओं की तिथि सहित समस्त तैयारियों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।खेल मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न जॉब,4 प्रतिशत खेल कोटा को रोस्टर में निकालने के साथ ही अभी तक अधियाचन में भेजे जाने के ऊपर जल्द पूर्ण कारवाही करने के निर्देश दिए है।
साथ ही उन्होंने बताया कि आउट ऑफ टर्न जॉब में जो बच्चे किन्ही कारणवश आवेदन नही कर पाए हैं उनके लिए शासनादेश में संशोधन करते हुए जल्द से जल्द विज्ञप्ति को पुनः निकालने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड के साथ ही विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को हो, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिशा निर्देश भी आज की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।
इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर , संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…
लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…