उत्तराखंडधर्म–संस्कृति
Share1
Advertisement
देहरादून, उत्तराखंड की संस्कृति को सहेजने और रामलीला की प्रेरणा देने के लिए ग्राफिक एरा में गढ़वाली रामलीला का मंचन किया गया।गढ़वाली रामलीला का आयोजन ग्राफिक एरा के सिल्वर जुबली कन्वेंशन सेंटर में किया गया। समारोह में उत्तराखंड की संस्कृति को बढ़ाने के प्रयासों और गढ़वाली रामलीला शुरू करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि गढ़वाली रामलीला के रूप में यह शुरुआत बहुत सराहनीय कदम है। इससे भगवान श्री राम के आदर्श नई पीढ़ी तक पहुंचाने और संस्कृति व भाषा से जुड़ाव बढ़ाने में मदद मिलेगी। गढ़वाली रामलीला की शुरूआत श्रवणलीला और वनगमन से की गई। इसके बाद राम जन्म, सीता स्वंयवर, भरत मिलाप, राम- हनुमान मिलन, सीता की खोज, अंगद- रावण संवाद पर आधारित दृश्यों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। वहीं लंकापति रावण के वध के बाद अयोध्या में राम का राज्याभिषेक किया गया।
Share1
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…