‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ में उत्तराखंड की झांकी ने देवभूमि की संस्कृति और विकास को दर्शाया | HNN 24×7

uttarakhand news :  गुजरात के केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख आयोजित एकता परेड में उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से देवभूमि की प्रकृति, संस्कृति और प्रगति के विभिन्न रूप-रंगों की छटा बिखरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भव्य एकता परेड का निरीक्षण करते हुए उत्तराखंड की झांकी और लोक कलाकारों के प्रदर्शन की ताली बजाकर सराहना भी की। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी‘ के सम्मुख प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के मुख्य समारोह में एकता परेड में देश के चुनिंदा आठ राज्यों के साथ उत्तराखंड को झांकी प्रदर्शन का गौरव मिला था।
लोकगीत की धुनों के साथ पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन भी किया गया
 

‘अष्ट तत्त्व और एकत्व‘ की थीम पर आधारित उत्तराखंड की झांकी के माध्यम से एकता परेड में राज्य के धार्मिक स्थलों, नैसर्गिक सौंदर्य तथा सांस्कृतिक समृद्धि के साथ ही विकास विभिन्न आयामों को प्रदर्शित किया। सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के नेतृत्व में उत्तराखंड की झांकी के साथ राज्य के लोक कलाकारों के दल ने लोकगीत की धुनों के साथ पारंपरिक नृत्य का प्रदर्शन किया। राज्य की झांकी के नोडल अधिकारी एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि एकता परेड में राज्य के इस प्रदर्शन को दर्शकों की व्यापक सराहना मिली है।

 

 

 
सिमरन बिंजोला

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

11 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

11 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

12 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

12 hours ago