ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों/भक्तों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देररात अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, 15 सवारियों को रैस्क्यू कर लिया गया जबकि एक कि तलाश जारी है।दिल्ली से नैनीताल को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट और दो गांव के मध्य वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 45 फीट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 18 लोग सवार थे।सूचना पर एस.डी.आर.एफ.के चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लगभग दो घंटे के रैस्क्यू अभियान के बाद घायलों और मृतकों को खाई से निकाला जा सका। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। लापता सवारी की तलाश जारी है।
महिला आयोग अध्यक्ष ने एसपी जया बलूनी से वार्ता कर दिए त्वरित व कठोरतम कार्रवाई…
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री खटीमा : मुख्यमंत्री पुष्कर…
शिमला बाईपास पर 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, पौंधा में 30-40 बीघा जमीन पर प्लॉटिंग…
The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…
घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …
खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…