चमोली: नया साल आते ही लोग पहाड़ों की ओर निकल गए हैं। इस सफर में पर्यटकों की सबसे बड़ी उम्मीद बर्फवारी है। ज्यादातर लोग बर्फवारी गिरने की संभावना के हिसाब से अपनी ट्रिप प्लान कर रहे हैं। कई लोग बर्फबारी की उम्मीद से हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों की यात्रा कर रहे हैं लेकिन बर्फवारी न मिलने से मायूस लौट रहे हैं। अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। मौसम विभाग ने सैलानियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विछोभ सक्रिय हो रहा है। 30 दिसंबर की रात से हिमाचल और उत्तराखंड में ऊंचे इलाकों में बर्फबारी शुरू हो सकती है।
उत्तराखंड में 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले के कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश के 30 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की रात को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी हो सकती है। हल्की बर्फबारी मनाली तक आ सकती है। इसके अलावा कुल्लू के सोलंग नाला, अटल टनल, रोहतांग में ज्यादा बर्फबारी देखने को मिलेगी।
वहीं शिमला के चांशल-नारकंडा में हल्की बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा शिमला जिले में चांशल, नारकंडा और कुफरी टॉप में भी बर्फ का आनंद मिल सकता है। लाहौल स्पीति की बात करें तो लाहौल स्पीति जिला के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होगी। शिंकुला दर्रा, रोहतांग दर्रा, कोकसर, कुकुमसैरी, केलांग व सिस्सू में सामान्य से अधिक बर्फवारी की संभावना है।
मौसम विज्ञान के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और नैनीताल जिले के कुछ हिस्सों में 29 दिसंबर को घना कोहरा छाया रह सकता है। कोहरा छाने से पर्वतीय इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी सूखी ठंड बढ़ सकती है।
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…
बदरीनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: दूसरे दिन रेस्क्यू अभियान तेज, घटनास्थल से निकाले जाएंगे छह शव, DGCA…
ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…
नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…
ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…