रात में बिस्तर पर सोए चौकीदार को उठा ले गया बाघ, झाले में पड़ा मिला खून से लथपथ शव

रात में बिस्तर पर सोए चौकीदार को उठा ले गया बाघ, झाले में पड़ा मिला खून से लथपथ शव
 
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के गूलरभोज के पास पीपलपड़ाव वन रेंज में शनिवार रात बिस्तर पर सोये चौकीदार को बाघ उठा ले गया। बाघ चौकीदार को घसीटता हुआ करीब 50 मीटर दूर तक ले गया, जहां रविवार को क्षत-विक्षत हालत में शव मिला। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
गूलरभोज स्थित कोपा कृपाली निवासी 65 वर्षीय बलवीर सिंह पीपल पड़ाव रेंज में भाखड़ा नदी के पास एक खत्ते में रहकर यासीन के मवेशियों की रात्रि चौकीदारी का काम करता था। रविवार दोपहर बलवीर का पुत्र सोनू घर से उनके लिए खाना ले गया। खत्ते के झाले में पहुंचने पर खून से लथपथ बिस्तर देख उसके होश उड़ गए।
 
इसकी सूचना उसने परिजनों को दी। काफी खोजने के बाद बलवीर का शव क्षत-विक्षत हालत में झाले से करीब 50 मीटर दूर मिला। बाघ ने उनका चेहरा और शरीर का काफी हिस्सा खा लिया था। सूचना पर डीएफओ यूसी तिवारी, रेंजर रूप नारायण गौतम व गूलरभोज चौकी प्रभारी विजेंदर कुमार मौके पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेंजर गौतम ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चौकीदार पर बाघ ने हमला किया है

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 करने के प्रस्ताव को सीएम धामी की मंजूरी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पदों…

59 minutes ago

A National Lok Adalat will be held across the state on December 12, 2026 | Uttarakhand News Network

In accordance with the directives of the National Legal Services Authority, New Delhi, and under…

3 hours ago

अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष

मंत्री रेखा आर्या के वायरल प्रकरण पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने लिया संज्ञान; कानून…

3 hours ago

ग्रामीण युवाओं के विदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए नाबार्ड ने एनएसडीसी के सोशल स्टॉक एक्सचेंज निर्गम में ₹4 करोड़ का किया निवेश –

      देहरादून-: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएसडीसी) द्वारा…

3 hours ago

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में एरावर्स शुरू… –

  देहरादून,। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में दो दिवसीय एरावर्स-2026 इंटर स्कूल प्रतियोगिता शुरू हो गया।…

4 hours ago