Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, केदारनाथ-यमुनोत्री धाम में बढ़ी ठिठुरन; उत्तरकाशी में बारिश का रेड अलर्ट – Uttarakhand

Weather took a turn in Uttarakhand, chill increased in Kedarnath-Yamunotri Dham; Red alert for rain in Uttarkashi

Weather took a turn in Uttarakhand, chill increased in Kedarnath-Yamunotri Dham; Red alert for rain in UttarkashiWeather took a turn in Uttarakhand, chill increased in Kedarnath-Yamunotri Dham; Red alert for rain in Uttarkashiइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। प्रदेशभर के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में वर्षा होने से ठिठुरन एकाएक बढ़ गई है। वहीं, समूचे कुमाऊं मंडल में वर्षा हो रही है, हालांकि आदि कैलाश यात्रा सुचारू है। पहाड़ से मैदान तक तापमान सामान्य से एक से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम का मिजाज इसी प्रकार बदला हुआ रहेगा। सभी जनपदों बादल छाये रहने की संभावना है।कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने, ओलावृष्टि के साथ तेज वर्षा होने की भी संभावना है। सात एवं आठ मई को उत्तरकाशी में कहीं-कहीं भारी से अत्यंत भारी वर्षा, 70 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलते और ओलावृष्टि होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।वहीं सोमवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी, जनपदों के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की गर्जन के साथ तेज हवाएं चलीं और कहीं-कहीं वर्षा भी हुई। कुमाऊं मंडल के सभी जनपदों में रविवार रात से रुक रूककर वर्षा हो रही है।सोमवार को पहाड़ी जिलों के कुछ क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक हल्की धूप खिली रही। लेकिन दोपहर बाद चार बजे से काले बादल छाए और कुछ समय बाद तेज हवाओं के झोंकों के साथ वर्षा हुई। इस दौरान केदानाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गोपेश्वर, चमोली, देहरादून, डोईवाला व टिहरी आदि क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।देहरादून में दोपहर बाद तेज वर्षा से तापमान गिरादोपहर बाद करीब चार बजे से दून के कई क्षेत्रों और मसूरी में करीब आधे घंटे जमकर वर्षा हुई। इस दौरान गढ़ीकैंट, प्रेमनगर, बिधोली, मालदेवता, रायपुर, मसूरी रोड, जाखन, आशारोड़ी आदि क्षेत्र में दो से चार मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 31.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा।दून में पिछले 12 घंटे में 7.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे 30.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 19.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम 15.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।यहां 2.2 मिमी वर्षा हुई। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 21.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। टिहरी में शाम आठ बजे तक 1.8 मिमी वर्षा हो चुकी थी। खबर लिखे जाने तक भी वर्षा जारी है।

Exit mobile version