उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 तारीख को देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना – रोहित थपलियाल, राज्य मौसम वैज्ञानिक,
देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बादलों के कारण आज धूप नहीं आई जिससे ठंडक बढ़ गई है।
वहीं एक बार फिर से मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 19 और 20 तारीख को देहरादून समेत 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार रविवार को भी कुछ जिलों में बारिश होने की अनुमान है। 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। 19 और 20 फरवरी को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…
उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…
देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…
ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…