उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, ओलावृष्टि और आंधी की आशंका

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, शुक्रवार तक असर रहने के संकेत
देहरादून।  देहरादून सहित उत्तराखंड के चार जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में हवाओं की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है, जिसको देखते हुए वहां भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को भी अधिकांश जिलों में इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है। आगामी चार मई तक राज्य के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago