मिस उत्तराखंड-2025 की विनर को डायरेक्ट मिलेगी फेमिना मिस इंडिया में एंट्री – my uttarakhand news

उत्तराखंडमनोरंजन

Share0

मिस उत्तराखंड-2025 के ऑडिशन में दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सादेहरादून।सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से बुधवार को सेंटरियो मॉल में मिस उत्तराखंड-2025 के लिए ऑडिशन लिए गए। इस दौरान राज्यभर से करीब दो सौ से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। इन प्रतिभागियों के लिए पहली बार ऐसा मौका होगा जबकि ग्रैंड फिनाले में चुनी जाने वाली विनर को फेमिना मिस इंडिया में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से उत्तराखंड में करीब 20 सालों से मिस उत्तराखंड पीजेंट का आयोजन कराया जा रहा है। मिस उत्तराखंड-2025 की तैयारिया भी जोरो पर हैं। इसी क्रम में बुधवार को न्यू कैंट रोड स्थित सेंटरियो मॉल के छठे फ्लोर में स्थित हॉल में प्रतिभागियों का ऑडिशन राउंड कराया गया। जिसमें देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर पिथौरागढ़, चमोली सहित सभी 13 जिलों की 18 से 26 वर्षीय लड़कियों ने हिस्सा लिया।इस दौरान उन्होंने अपना इंट्रोडक्शन दिया और वॉक की। इसके साथ ही इन प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले से पहले अलग- अलग राउंड्स से गुजरना होगा। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि पहली बार उत्तराखंड की लड़कियों को बड़े प्लेटफॉर्म पर डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि पहले तक फेमिना मिस इंडिया में भागीदारी निभाने के लिए दिल्ली जाकर अलग से ऑडिशन देना होता था, लेकिन ये पहला मौका होगा जबकि मिस उत्तराखंड-2025 की विनर को सीधे ही फेमिना मिस इंडिया में एंट्री मिल जाएगी। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी और इससे इस बार की प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक है। उन्होंने बताया कि सिनमिट कम्युनिकेशंस जल्द ही उत्तराखंड की प्रतिभाओं के लिए कुछ और अच्छे अवसर लाने के प्रयास में है।इस मौके पर मिस उत्तराखंड-2024 तान्या सिंह, फर्स्ट रनरअप शिवांगी रावत, थर्ड रनअप काव्या सती, फोर्थ रनरअप कशिश गोयल, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, मिस उत्तराखंड-2022 और फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट ऐश्वर्या बिष्ट आदि उपस्थित थे।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, केदारनाथ और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

मसूरी में बारिश से बढ़ी ठंड देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट…

2 hours ago

Fresh snowfall in Kedarnath | Uttarakhand News Network

On Thursday morning, snowfall at Kedarnath Dham blanketed the sacred abode of Baba Kedar in…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

बिना मानचित्र स्वीकृति और अनुमति के हो रहे व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

4 hours ago

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

11 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

12 hours ago