घास लेने गई महिला को भालू ने नोचा, रातभर तड़पती रही—AIIMS ऋषिकेश रेफ़र – पर्वतजन

चमोली ज़िले के पोखरी ब्लॉक के पाव गांव में भालू के ह-मले की बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव की 42 वर्षीय रामेश्वरी देवी रोज की तरह जंगल में घास लेने गई थीं, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटीं। चिंता बढ़ी तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में तलाश शुरू की, लेकिन गहरा अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोकना पड़ा।
अगली सुबह जब खोजबीन शुरू हुई तो महिला जंगल में करीब 70–80 मीटर की खड़ी ढलान पर एक पेड़ के नीचे ग-म्भीर रूप से ज़-ख्मी हालत में मिलीं। उनके चेहरे को भालू ने बु-री तरह नो-च डाला था और पूरे शरीर पर गहरे घा-व थे। हैरानी की बात यह है कि रामेश्वरी देवी पूरी रात दर्द और डर के बीच ज़िं-दा रहीं और किसी तरह पेड़ के पास छिपकर अपनी जा-न बचाई।
घायल महिला को तत्काल पोखरी CHC ले जाया गया, जहां हालत नाज़ुक होने पर उन्हें AIIMS ऋषिकेश रेफ़र कर दिया गया।

इस घटना ने एक बार फिर वन्यजीव ह-मलों पर सरकार और वन विभाग की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में भालू, गुलदार और जंगली सूअरों का आ-तंक लगातार बढ़ रहा है। लोग घर से बाहर जाने में डरने लगे हैं—महिलाएं घास लाने, बच्चे स्कूल जाने और पुरुष खेतों तक जाने में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कागज़ों में गश्त, तकनीकी टीमें और सुरक्षा उपाय दिखते तो बहुत हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर हालात जस के तस हैं। वन विभाग की बैठकों और औपचारिक सलाहों से ज़्यादा, अब ठोस एक्शन की ज़रूरत है।

Sapna Rani

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

60 minutes ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

1 hour ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

1 hour ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

2 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

2 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

2 hours ago