देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों के बाद देहरादून के आपदा प्रभावित क्षेत्र कार्लीगाड़ में मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिला खान विभाग द्वारा मशीनों के माध्यम से कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्लीगाड़ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपदा के मलवे को शीघ्र हटाने एवं प्रभावित क्षेत्र में राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा इस बाबत निविदाऐं जारी कर दी गयी है।
कार्लीगाड़ के ग्राम प्रधान राकेश जवाड़ी ने बताया कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निरीक्षण एवं निर्देशों के बाद आज से मलवे के चैनेलाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामवासियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया है।
विकासनगर। शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम…
ऑपरेशन प्रहार: चम्पावत में 992 ग्राम चरस बरामद,पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; तस्करी में…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami has directed the State administration…
देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…
चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…
इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…