Categories: hindiUttarakhand

युवक को ऑनलाइन पिज्जा मंगाना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने लगाया लाखों का चूना – Uttarakhand

Ordering pizza online proved costly for the young man, cyber thugs duped him of lakhsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हल्द्वानी: ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करना एक युवक को भारी पड़ गया. साइबर ठगों ने युवक के खाते से 1.93 लाख रुपये उड़ा लिए. पीड़ित की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रोड देवलचौड़ बंदोबस्ती महाकालिका विहार काॅलोनी निवासी भगवान सिंह ट्रांसपोर्ट नगर ने एक फार्मा कंपनी में काम करता है. बीती 15 जुलाई को उसके सहकर्मी दिनेश ने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर किया. इसके कुछ देर बाद दिनेश ने ऑर्डर कैंसिल कर दिया, धनराशि रिफंड पाने के लिए दिनेश ने गूगल पर कस्टमर केयर नंबर खोजा तो वहां एक मोबाइल नंबर मिला. इस पर कॉल की तो कॉलर ने स्वयं को कंपनी का अधिकारी बताया और रिफंड प्राप्त करने हेतु वीडियो कॉल कर स्क्रीन शेयर करने और गूगल पे पर बैलेंस चेक करने को कहा.कुछ समय बाद कॉलर का फोन आया और उसने दिनेश के गूगल पे में समस्या आने की बात कहते हुए किसी अन्य की यूपीआई आईडी मांगी. साइबर ठग की बातों में आकर दिनेश ने भगवान सिंह का मोबाइल नंबर व यूपीआई आईडी भेज दिया और मोबाइल की स्क्रीन भी शेयर कर दी. इसके कुछ देर बाद ही भगवान सिंह के खाते से सात बार में 1.93 लाख रुपए कट गए. खाते से पैसा कटता देख भगवान सिंह के होश उड़ गए. भगवान सिंह ने इसकी शिकायत बैंक में भी की, लेकिन बैंक से कोई रिस्पांस नहीं मिलने पर हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है. हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.बाइक चोर अरेस्ट: वहीं बनभूलपुरा थाना पुलिस है बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. यहां तीन बाइकों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. बनभूलपुरा थाना पुलिस के मुताबिक हसरत अली शाह निवासी गौजाजाली ने 11 जुलाई को टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था. प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज व जांच पड़ताल के आधार पर गौला बाईपास रोड स्थित यात्री विश्राम गृह के पास से सुनील राजपूत (उम्र 19 वर्ष) एवं देव विश्वास उर्फ देबू (उम्र 18 वर्ष) को गिरफ्तार किया. इनके कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिल बरामद की गईं है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों बाइक को हल्द्वानी के अलग-अलग जगह से चोरी करके बेचने की फिराक में थे. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 minutes ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

14 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी

नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी…

2 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, छह स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई

आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक गतिविधियों और बिना मानचित्र निर्माण पर सख्ती, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के…

3 hours ago

एम्स ऋषिकेश में कार्डियो डायबेटिक सोसाइटी का सातवां वार्षिक सम्मेलन –

ऋषिकेश,। मधुमेह, हृदय रोग, गुर्दा रोग और मोटापा तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां हैं। इन…

4 hours ago