देहरादून। देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में पिस्टल का रौब दिखाना एक युवक को भारी पड़ गया। अवैध पिस्टल को चेक करने के दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार, भोगपुर निवासी हंसराज सैनी ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया कि 19 जून की तड़के करीब 2:30 बजे वह ओम सिटी स्थित अपने किराये के मकान में अपने साथियों गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी और शुभम अग्रवाल को नई खरीदी गई पिस्टल दिखा रहा था। इसी दौरान गोपाल शर्मा पिस्टल को चेक कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया और गोली हंसराज की नाक के पास लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी गोपाल शर्मा उर्फ भिंडी को ओम सिटी के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि हंसराज ने उसे नई पिस्टल खरीदने की जानकारी देकर अपने फ्लैट पर बुलाया था। पिस्टल देखने और चेक करने के दौरान अनजाने में ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। घटना के बाद आरोपी ने घायल हंसराज को अवैध हथियार रखने के मामले में फंसने का डर दिखाकर झूठी कहानी गढ़ने के लिए कहा। इसके बाद कमरे में फैले खून को साफ किया गया और छत पर कुछ खून गिराकर यह दिखाने का प्रयास किया गया कि गोली किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलाई थी।
पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर ओम सिटी के पास झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट और बलवे का मुकदमा दर्ज है।
पटेलनगर पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Post Views: 1
Post navigation
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…